हिंदू संगठनों और समाज के लोगों ने विद्यालय पहुंचकर विरोध जताया तथा धार्मिक आस्था के सम्मान की मांग उठाई।from Nai Dunia Hindi News - Latest News https://ift.tt/e6d97Ua
हिंदू संगठनों और समाज के लोगों ने विद्यालय पहुंचकर विरोध जताया तथा धार्मिक आस्था के सम्मान की मांग उठाई।
बिलासपुर केंद्रीय जेल में जनवरी 2024 के दौरान बंद श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को जांच पूरी करने के लिए तीन महीने का अतिरिक्त समय दिया है।
प्रशासन के अनुसार, कोर्ट में थोक आतिशबाजी कारोबारियों का मामला होने के कारण नवीनीकरण सामान्यत: नहीं किया जा सकता है। इस बार कोर्ट का मामला आ गया और पिछले बारी नवीनीकरण हो नहीं पाया।
सरायछौला थाना क्षेत्र के रिठौरा खुर्द गांव में जमीन को लेकर चल रही रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।
ग्वालियर क्राइम समाचार: मौके से ही करीब 30 राउंड पुलिस को मिले हैं। इस वारदात में मैरिज गार्डन संचालक के निर्दोष दिव्यांग कर्मचारी की गोली लगने से मौत हो गई। उसके पेट में गोलियां लगी हैं। दूसरी पक्ष की ओर से भी एक युवक गोली लगने से घायल है। इस घटना ने ग्वालियर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं।
रतनपुर के गिरजाबंद हनुमान मंदिर में नवरात्रि के दौरान ज्योति कलश की रसीद काट रहे सेवक केशव शर्मा से मारपीट हुई। आरोप है कि देवरीकला के ओमकेश तिवारी और दो साथियों ने रसीद काटने से रोका और डंडे व हाथ-मुक्कों से पीटा। रतनपुर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने आगामी शैक्षणिक सत्र से इसे सभी कक्षाओं में लागू करने की दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, अंतिम निर्णय शासन स्तर से लिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने के लिए संजीवनी एक्सप्रेस 108 एम्बुलेंस में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध कराने का फैसला किया है। अब सांप काटने के पीड़ित को अस्पताल का इंतजार किए बिना एम्बुलेंस में ही ऑन-स्पॉट जीवन रक्षक इंजेक्शन मिल जाएगा, जिससे मरीजों की जान बचाना आसान होगा।
भोपाल के रवींद्र भवन में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक विशेष सेवा सेतु शिविर लगेगा। यहां सोलर संयंत्र के पंजीयन, आवेदन और सब्सिडी से जुड़ी जानकारी मिलेगी।
कहीं महीनों से बोरिंग खराब है तो कहीं स्कूल के पास पानी की टंकी होने के बावजूद नल कनेक्शन नहीं दिया गया है। पानी की कमी से बच्चों को पीने के पानी के साथ मध्याह्न भोजन बनाने और बर्तन धोने में भी परेशानी हो रही है।
कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में सांसद ने ‘हम दो, हमारे पांच’ का नारा देते हुए हिंदू परिवारों से कम से कम पांच बच्चे पैदा करने का आह्वान किया।
ई-केवाईसी लंबित होने के कारण मध्यप्रदेश में करीब 35 लाख और राजधानी में एक लाख से अधिक घरेलू कनेक्शन ब्लॉक होने की बात सामने आई है।
दीपक ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदने से पहले अपने प्राइवेट पार्ट को काटा, लेकिन इसके पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
रायसेन के मुखर्जी नगर गेट के पास मप्र शासन लिखी लाल कार से उतरी महिला ने स्कूटी सवार छात्रा से कथित विवाद के बाद मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आया है।
बिलासपुर के कोनी स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास मंगलवार शाम एक लावारिस बोरे से आ रही तेज दुर्गंध के कारण मानव शव होने की अफवाह से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर कोनी थाना पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की टीम स्निफर डॉग के साथ मौके पर पहुंची।
शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र सराफा बाजार स्थित दिव्यांश ज्वेलर्स में शातिर महिला चोरों ने हाथ साफ करते हुए महज 17 सेकेंड के भीतर 1.30 लाख रुपये कीमत के सोने के टॉप्स चोरी कर लिए।
शिक्षक वर्ग 2 और 3 के पदों में वृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पोस्टर और बैनर के साथ प्रदर्शन किया।
ट्यूब खोलते समय अचानक फेविक्विक उछलकर महिला आंख में जा गिरा। कुछ ही देर में आंख की पलकें आपस में चिपक गईं और तेज जलन होने लगी।
भोपाल के नए मास्टर प्लान का ड्राफ्ट सोमवार देर रात तक गजट नोटिफिकेशन के जरिए जारी होने की संभावना है। वर्ष 2005 के बाद करीब दो दशक से नए मास्टर प्लान का इंतजार है।
पति की अस्थियां लेकर जम्मू-कश्मीर से लौट रही एक महिला ट्रेन छूटने के कारण बिलासपुर में अपने तीन बच्चों से बिछड़ गई थी। बिलासपुर रेलवे के वाणिज्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए बैतूल में सुरक्षित बच्चों से मां का संपर्क कराया और उसे ट्रेन से सकुशल बच्चों के पास भेज दिया।
बुधवार को वकीलों ने कोर्ट चौराहे पर चक्काजाम किया। इसी दौरान पेशी के लिए भोपाल जिला न्यायालय पहुंचे शहडोल एसपी संजय अग्रवाल की कार के टायर कुछ वकीलों ने पंचर कर दिए।
छत्तीसगढ़ व्यापमं की परीक्षा के प्रश्नपत्र में 'नाउ' शब्द के प्रयोग को लेकर गुरूर में सेन समाज ने आपत्ति दर्ज कराई है। समाज की महिला प्रकोष्ठ की सचिव ममता सेन ने प्राधिकरण से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए कहा कि समाज के लिए 'नाई' शब्द का प्रयोग होता है, और परीक्षा में ऐसी शब्दावली का चयन आपत्तिजनक है।
पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में राजेंद्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया के बीच ट्रैक दोहरीकरण व नान-इंटरलाकिंग कार्य के चलते बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस (22843/22844) को दो फेरों के लिए रद कर दिया गया है।
10 डाउन स्ट्रीट रेस्टोरेंट में निरीक्षण के दौरान डस्टबिन खुला मिला और गंदगी पसरी हुई थी।यहां वेज और नानवेज खाद्य पदार्थों का पूरी तरह अलग भंडारण नहीं पाया गया।
विवाद बढ़ने पर एएचओ राम रतन लोहिया ने मोबाइल से रिकॉर्डिंग की कोशिश की। कर्मचारियों पर मोबाइल छीनने और धक्कामुक्की का आरोप है। एएचओ ने निशातपुरा थाने में शिकायत आवेदन दिया।
मिरौनी प्राथमिक शाला के शिक्षक पर गंभीर आरोप: बच्चों को नहीं पढ़ाने, मोबाइल में व्यस्त रहने और छात्रा से कथित अनुचित व्यवहार की शिकायत, ग्रामीणों ने कलेक्टर-डीईओ से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की
18 सितंबर का राशिफल मिला-जुला रहेगा। मेष, मिथुन, तुला और वृश्चिक को सफलता मिलेगी। सिंह, धनु और मीन को स्वास्थ्य, विवाद और विरोधियों से सावधानी बरतनी होगी।
छत्तीसगढ़ में नीट-यूजी राज्य कोटे के तहत स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए अलग मेरिट सूची प्रकाशित न किए जाने के मुद्दे पर बिलासपुर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दिनेश पटेल की याचिका पर जस्टिस पार्थ प्रीतम साहू और जस्टिस सुषमा सावंत की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार से इस संबंध में जवाब तलब किया है।
धमतरी कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि अब ईसाई प्रार्थना सभा में हिंदू शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसा पाए जाने पर इसे मतांतरण माना जाएगा और नए धर्म स्वातंत्रय कानून के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में हिंदू संगठन और ईसाई समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Khargone Food Poisoning: हरतालिका तीज पर्व पर रबड़ी का सेवन करने के बाद टांडा बरुड़ ग्राम में करीब 40 लोग खाद्य विषाक्तता के शिकार हो गए।
रायगढ़ के जूटमिल क्षेत्र में झगड़ा शांत कराने पहुंचे भाजपा पार्षद विजय चौहान पर नशे में धुत कमल सारथी ने लोहे की धारदार वस्तु से हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस को मौके पर संदिग्ध गतिविधियां और आपत्तिजनक सामग्री मिली। प्रारंभिक पूछताछ में 500 रुपये प्रवेश शुल्क के बाद युवतियों से अलग सौदा किए जाने की जानकारी सामने आई।
विद्यार्थियों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें दर्ज कराईं हैं। बीयू कुलसचिव ने संशोधन के बाद जल्द अंकसूची जारी करने और बीएड विद्यार्थियों की समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया।
रायगढ़ के पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय भवन की तीसरी मंजिल में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और अंदर रखी कई पुरानी फाइलें व दस्तावेज जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में 72,901 पद रिक्त हैं। कुल 3.38 लाख स्वीकृत पदों में 2.65 लाख पर शिक्षक कार्यरत हैं।
आरोपी बिना नंबर की बाइक से पीछा करते थे और सीसीटीवी कैमरों की नजर से बाहर निकलते ही वाहन रोककर कहते थे कि गाड़ी की किश्त बकाया है। रकम नहीं देने पर गाड़ी जब्त कराने की धमकी देते थे।