बुधवार को वकीलों ने कोर्ट चौराहे पर चक्काजाम किया। इसी दौरान पेशी के लिए भोपाल जिला न्यायालय पहुंचे शहडोल एसपी संजय अग्रवाल की कार के टायर कुछ वकीलों ने पंचर कर दिए।
from Nai Dunia Hindi News - Latest News https://ift.tt/oD0ms71
बुधवार को वकीलों ने कोर्ट चौराहे पर चक्काजाम किया। इसी दौरान पेशी के लिए भोपाल जिला न्यायालय पहुंचे शहडोल एसपी संजय अग्रवाल की कार के टायर कुछ वकीलों ने पंचर कर दिए।
छत्तीसगढ़ व्यापमं की परीक्षा के प्रश्नपत्र में 'नाउ' शब्द के प्रयोग को लेकर गुरूर में सेन समाज ने आपत्ति दर्ज कराई है। समाज की महिला प्रकोष्ठ की सचिव ममता सेन ने प्राधिकरण से स्पष्टीकरण की मांग करते हुए कहा कि समाज के लिए 'नाई' शब्द का प्रयोग होता है, और परीक्षा में ऐसी शब्दावली का चयन आपत्तिजनक है।
पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में राजेंद्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया के बीच ट्रैक दोहरीकरण व नान-इंटरलाकिंग कार्य के चलते बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस (22843/22844) को दो फेरों के लिए रद कर दिया गया है।
10 डाउन स्ट्रीट रेस्टोरेंट में निरीक्षण के दौरान डस्टबिन खुला मिला और गंदगी पसरी हुई थी।यहां वेज और नानवेज खाद्य पदार्थों का पूरी तरह अलग भंडारण नहीं पाया गया।
विवाद बढ़ने पर एएचओ राम रतन लोहिया ने मोबाइल से रिकॉर्डिंग की कोशिश की। कर्मचारियों पर मोबाइल छीनने और धक्कामुक्की का आरोप है। एएचओ ने निशातपुरा थाने में शिकायत आवेदन दिया।
मिरौनी प्राथमिक शाला के शिक्षक पर गंभीर आरोप: बच्चों को नहीं पढ़ाने, मोबाइल में व्यस्त रहने और छात्रा से कथित अनुचित व्यवहार की शिकायत, ग्रामीणों ने कलेक्टर-डीईओ से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की
18 सितंबर का राशिफल मिला-जुला रहेगा। मेष, मिथुन, तुला और वृश्चिक को सफलता मिलेगी। सिंह, धनु और मीन को स्वास्थ्य, विवाद और विरोधियों से सावधानी बरतनी होगी।
छत्तीसगढ़ में नीट-यूजी राज्य कोटे के तहत स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए अलग मेरिट सूची प्रकाशित न किए जाने के मुद्दे पर बिलासपुर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दिनेश पटेल की याचिका पर जस्टिस पार्थ प्रीतम साहू और जस्टिस सुषमा सावंत की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार से इस संबंध में जवाब तलब किया है।
धमतरी कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि अब ईसाई प्रार्थना सभा में हिंदू शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसा पाए जाने पर इसे मतांतरण माना जाएगा और नए धर्म स्वातंत्रय कानून के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में हिंदू संगठन और ईसाई समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Khargone Food Poisoning: हरतालिका तीज पर्व पर रबड़ी का सेवन करने के बाद टांडा बरुड़ ग्राम में करीब 40 लोग खाद्य विषाक्तता के शिकार हो गए।
रायगढ़ के जूटमिल क्षेत्र में झगड़ा शांत कराने पहुंचे भाजपा पार्षद विजय चौहान पर नशे में धुत कमल सारथी ने लोहे की धारदार वस्तु से हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस को मौके पर संदिग्ध गतिविधियां और आपत्तिजनक सामग्री मिली। प्रारंभिक पूछताछ में 500 रुपये प्रवेश शुल्क के बाद युवतियों से अलग सौदा किए जाने की जानकारी सामने आई।
विद्यार्थियों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें दर्ज कराईं हैं। बीयू कुलसचिव ने संशोधन के बाद जल्द अंकसूची जारी करने और बीएड विद्यार्थियों की समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया।
रायगढ़ के पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय भवन की तीसरी मंजिल में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और अंदर रखी कई पुरानी फाइलें व दस्तावेज जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही