1.14 लाख दावा-आपत्ति आए, 66 हजार नये मतदाता ने जमा किए फार्म छह - 27 हजार नो मैपिंग मतदाताओं की हुई सुनवाई, एक लाख से अधिक अब भी बाकि - नये मतदाता आनलाइन जमा कर सकते हैं फार्म छह, 21 फरवरी के बाद होगा परीक्षणfrom Nai Dunia Hindi News - Latest News https://ift.tt/VypNDJS
माघ मेले में बेखौफ चोर और झपटमारों ने अब एक महिला जज के गले से सोने की चेन व लाकेट उड़ा दिया। इस दौरान महिला जज के गले में हल्की चोट भी लग गई। घटना से परेशान पीड़िता ने दारागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अभी तक किसी आरोपित को पकड़ नहीं पाई है।
MP News: रतलाम शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत विरियाखेड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। रतलाम पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र सनी उर्फ शेखर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर जांच प्रारंभ कर दी है।
महिला डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन के विवाद के बाद सरकार ने जांच के निर्देश दिए थे। 1400 पन्नों की जांच रिपोर्ट में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में महिला डीएसपी पर माओवाद क्षेत्र से जुड़ी से जुड़ी संवेदनशील खुफिया जानकारियां साझा करने के आरोप लगे हैं।
युवक ऑडिटोरियम की छत पर एक लड़की से मिलने गया था। लड़की ने उसे मिलने बुलाया था, जहां लड़की के पिता और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। लड़की के पिता ने फोन करके युवक के परिजनों को मौके पर बुलाया। वहां दोनों पक्षों में विवाद के दौरान युवक ऑडिटोरियम से नीचे गिर गया।
Indore News: नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (ताई) से की गई मुलाकात पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। महापौर ने पटवारी की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे 'सदबुद्धि' का परिणाम बताया, लेकिन साथ ही उनके पुराने आचरण पर भी सवाल खड़े किए।
राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर रायपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम ने 36 एक्टिवा चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मास्टर चाबी से वाहन चोरी कर उन्हें आसपास की पार्किंग में छिपाते और बाद में सस्ते दामों पर बेच देते थे।
बिलासपुर के कोनी स्थित रामायण नगर में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के बीए एलएलबी के छात्र आयुष यादव ने अपने हॉस्टल के कमरे में खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसा आयुष चीखते हुए कमरे से बाहर निकला, जिसे देख अन्य छात्र दंग रह गए। पुलिस को जांच में छात्र के मोबाइल से आत्मघाती कदम उठाने की लाइव रिकॉर्डिंग मिली है।
राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थुआखेड़ा गांव के निवासी और नगर निगम ड्राइवर सुल्तान खान ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों का आरोप है कि नेहा चौरसिया और उसके परिजन उसे 'टीआई' बनकर धमका रहे थे और उससे अब तक 15 लाख रुपये वसूल चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
MP News: मैहर जिले के टेगना ररिया टोला में गंभीर पेयजल संकट सामने आया है, जहां ग्रामीणों को गड्ढे और नाली में जमा दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जल जीवन मिशन के तहत गांव में नल कनेक्शन लगाए गए थे, लेकिन नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। हैंडपंप के लंबे समय से खराब पड़े होने से हालात और बिगड़ गए हैं।