भोपाल गोकशी मामले में पुलिस ने आरोपी संचालक असलम कुरैशी और कंटेनर चालक शोएब को जेल भेज दिया है।इससे पहले पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की और रिकॉर्ड खंगाले गए। साथ ही देश-विदेश के सप्लायरों और नगरनिगम के अधिकारियों की मिलीभगत को लेकर भी पुलिस ने पूछताछ की।from Nai Dunia Hindi News - Latest News https://ift.tt/aGkM3Jl
महाराजपुरा क्षेत्र के रामजानकी गंगादास शाला ट्रस्ट की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि जमकर गोलियां चल गईं, मामले में पुलिस और प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा। जमीन पर कब्जा करने आए हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ किसान के समर्थन में जिला पंचायत सदस्य पति खड़े हो गए।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों के माघ मेले में हुए अपमान का कांग्रेस ने विरोध किया है। भोपाल में कांग्रेस नेताओं ने उपावास रख कर इसका विरोध किया। जीतू पटवारी ने इसे आस्था का अपमान और गंभीर अपराध बताया। वहीं भाजपा की ओर से पलटवार करते हुए इसे दिखावा बताया गया है।
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 'सेक्स सीडी' मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। सीबीआई के विशेष न्यायालय ने शनिवार को निचली अदालत के आदेश को रद कर दिया है। निचली अदालत में मामले में भूपेश बघेल को दोषमुक्त कर दिया था, लेकिन अब एक बार फिर उन पर केस चलेगा।
1.14 लाख दावा-आपत्ति आए, 66 हजार नये मतदाता ने जमा किए फार्म छह - 27 हजार नो मैपिंग मतदाताओं की हुई सुनवाई, एक लाख से अधिक अब भी बाकि - नये मतदाता आनलाइन जमा कर सकते हैं फार्म छह, 21 फरवरी के बाद होगा परीक्षण
माघ मेले में बेखौफ चोर और झपटमारों ने अब एक महिला जज के गले से सोने की चेन व लाकेट उड़ा दिया। इस दौरान महिला जज के गले में हल्की चोट भी लग गई। घटना से परेशान पीड़िता ने दारागंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अभी तक किसी आरोपित को पकड़ नहीं पाई है।
MP News: रतलाम शहर के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत विरियाखेड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। रतलाम पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र सनी उर्फ शेखर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर जांच प्रारंभ कर दी है।
महिला डीएसपी कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन के विवाद के बाद सरकार ने जांच के निर्देश दिए थे। 1400 पन्नों की जांच रिपोर्ट में कई चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में महिला डीएसपी पर माओवाद क्षेत्र से जुड़ी से जुड़ी संवेदनशील खुफिया जानकारियां साझा करने के आरोप लगे हैं।
युवक ऑडिटोरियम की छत पर एक लड़की से मिलने गया था। लड़की ने उसे मिलने बुलाया था, जहां लड़की के पिता और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया। लड़की के पिता ने फोन करके युवक के परिजनों को मौके पर बुलाया। वहां दोनों पक्षों में विवाद के दौरान युवक ऑडिटोरियम से नीचे गिर गया।
Indore News: नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (ताई) से की गई मुलाकात पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। महापौर ने पटवारी की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे 'सदबुद्धि' का परिणाम बताया, लेकिन साथ ही उनके पुराने आचरण पर भी सवाल खड़े किए।
राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर रायपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम ने 36 एक्टिवा चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मास्टर चाबी से वाहन चोरी कर उन्हें आसपास की पार्किंग में छिपाते और बाद में सस्ते दामों पर बेच देते थे।