बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र में रात में तेज रफ्तार बाइक के नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों युवक रविवार रात घर से निकले थे, परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, इस दौरान घटना की सूचना मिली।from Nai Dunia Hindi News - Latest News https://ift.tt/ZU2Oqyl
रायपुर के रिंग रोड पर रविवार देर रात देखते ही देखते चलती हुई सूमो ग्रैंड आग की चपेट में आ गई और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गाड़ी में सवार 6 यात्रियों ने समय रहते अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि एक बड़ा हादसा टल गया।
गुना जिले के चांचौड़ा उपजेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति कैदियों से मारपीट कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने जांच के लिए वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिखा है। वहीं इसे लेकर उपजेलर का कहना है कि वीडियो 6 महीने पुराना है।
कोरबा में बीमार मां की मौत के बाद सदमें में आकर बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।युवक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था, लेकिन मां के निधन के बाद से वह कॉलेज भी नहीं जा रहा था और लगातार परेशान रहता था। युवक की मानसिक स्थिति प्रभावित हो गई थी।
सिहोर में 10 साल की बच्ची का अपहरण कर गेंग रेप की वारदात सामने आयी है। आरोपियों ने पीड़ित बालिका का अपहरण बुधवार अल सुबह 6 बजे किया था। बालिका को उठाकर बाइक से पास के खेतों में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मृत समझकर खेत में छोड़कर भाग गए।
WPL 2026 Final: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के फाइनल मुकाबले में गुरुवार को रिकॉर्ड रन बने, लेकिन नतीजा दिल्ली कैपिटल्स के पक्ष में नहीं रहा। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की अगुआई में दिल्ली ने फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया, इसके बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
रेलवे सुरक्षा बल ने पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की बड़ी तस्करी का भंडाफोड़ किया है। आरोपी इन्हें अवैध रूप से ले जा रहा था। उसे संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर उतारकर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया। विभाग मामले की जांच कर रहा है।
लगातार मौतों के बाद कफ सीरप बनाने वाली तमिलनाडु की कंपनी और कफ सीरप लिखने वाले डाॅक्टरों व दवा दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी। अब कफ सीरप के सेवन से बीमार बैतूल जिले के टीकाबर्री निवासी गोकुल यदुवंशी के पुत्र ने भी दम तोड़ दिया।
Food Raid Indore: शहर में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले कारोबारियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर अमानक स्तर पर खाद्य सामग्री बनाने वाली दो बड़ी इकाइयों को बंद करवा दिया।
घटना के विरोध में आरोपित और उसके समाज के लोगों की दुकानों में आगजनी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मोहदा थाने में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। ग्राम चिल्लौर निवासी शहजान अंसारी की शिकायत पर दुकानों में आग लगाने और तोड़फोड़ करने के मामले में संदीप सूरजाहे एवं सुरेश राठौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
Indore Water Crisis: शहर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 30 से अधिक लोगों की मौत के बाद भी इंदौर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी नींद से जागने को तैयार नहीं हैं। एक ओर जहां निगम शहर को स्वच्छ और स्मार्ट बनाने के दावे करता है, वहीं दूसरी ओर न्यू पलासिया जैसे पॉश इलाके के रहवासी पिछले छह महीनों से दूषित नर्मदा जल पीने को मजबूर हैं।