बस्तर क्षेत्र में माओवाद अपने अंतिम दौर में है। सुरक्षाबलों द्वारा बस्तर के दूरस्त इलाकों में भी माओवादी स्मारकों को गिराया जा रहा है। बीजापुर के अंदरूनी इलाकों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने छह माओवादी स्मारकों को गिराया। अब तक एक वर्ष में ऐसे 70 से अधिक ढांचे ध्वस्त किए जा चुके हैं।from Nai Dunia Hindi News - Latest News https://ift.tt/j8aARUS
कोटा-जयपुर मार्ग पर शनिवार सुबह जबलपुर के 5 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। सभी लोग उज्जैन में महाकाल के दर्शन करके खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार एक ट्रेलर में जाकर घुस गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई।
पवन को क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बैंक से ट्रांजेक्शन का जिम्मा भी सौंपा भी था। आरोपित ने कंपनी के साथ धोखाधड़ी की और कार्ड के माध्यम से दूसरे खातों में 1 करोड़ 8 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस ने गुरुवार रात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने गबन करना स्वीकारा और बताया रुपयों से जमीन खरीद ली है। आरोपित को रिमांड पर लिया गया है।
पत्नी को शक हुआ कि वह नशा करने जाएगा, जिससे उसने चाबी देने से इनकार किया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों बच्चे भी घर में ही मौजूद थे। झगड़ बढ़ने पर इरफान ने आव देखा न ताव, किचन में रखा चाकू उठाकर सबा के सीने और पेट में एक के बाद एक हमले किए।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और भाजपा नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान उन्होंने दावा किया कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया था। बघेल के अनुसार, जब उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया, तो उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई शुरू हो गई।
बिलासपुर के तोरवा क्षेत्र में रात में तेज रफ्तार बाइक के नाले में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों युवक रविवार रात घर से निकले थे, परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, इस दौरान घटना की सूचना मिली।
रायपुर के रिंग रोड पर रविवार देर रात देखते ही देखते चलती हुई सूमो ग्रैंड आग की चपेट में आ गई और कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गाड़ी में सवार 6 यात्रियों ने समय रहते अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि एक बड़ा हादसा टल गया।
गुना जिले के चांचौड़ा उपजेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति कैदियों से मारपीट कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने जांच के लिए वरिष्ठ कार्यालय को पत्र लिखा है। वहीं इसे लेकर उपजेलर का कहना है कि वीडियो 6 महीने पुराना है।
कोरबा में बीमार मां की मौत के बाद सदमें में आकर बेटे ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।युवक बीए प्रथम वर्ष का छात्र था, लेकिन मां के निधन के बाद से वह कॉलेज भी नहीं जा रहा था और लगातार परेशान रहता था। युवक की मानसिक स्थिति प्रभावित हो गई थी।
सिहोर में 10 साल की बच्ची का अपहरण कर गेंग रेप की वारदात सामने आयी है। आरोपियों ने पीड़ित बालिका का अपहरण बुधवार अल सुबह 6 बजे किया था। बालिका को उठाकर बाइक से पास के खेतों में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर मृत समझकर खेत में छोड़कर भाग गए।