छत्तीसगढ़ में नीट-यूजी राज्य कोटे के तहत स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए अलग मेरिट सूची प्रकाशित न किए जाने के मुद्दे पर बिलासपुर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दिनेश पटेल की याचिका पर जस्टिस पार्थ प्रीतम साहू और जस्टिस सुषमा सावंत की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार से इस संबंध में जवाब तलब किया है।from Nai Dunia Hindi News - Latest News https://ift.tt/hFpjyXU
धमतरी कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि अब ईसाई प्रार्थना सभा में हिंदू शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसा पाए जाने पर इसे मतांतरण माना जाएगा और नए धर्म स्वातंत्रय कानून के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में हिंदू संगठन और ईसाई समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Khargone Food Poisoning: हरतालिका तीज पर्व पर रबड़ी का सेवन करने के बाद टांडा बरुड़ ग्राम में करीब 40 लोग खाद्य विषाक्तता के शिकार हो गए।
रायगढ़ के जूटमिल क्षेत्र में झगड़ा शांत कराने पहुंचे भाजपा पार्षद विजय चौहान पर नशे में धुत कमल सारथी ने लोहे की धारदार वस्तु से हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस को मौके पर संदिग्ध गतिविधियां और आपत्तिजनक सामग्री मिली। प्रारंभिक पूछताछ में 500 रुपये प्रवेश शुल्क के बाद युवतियों से अलग सौदा किए जाने की जानकारी सामने आई।
विद्यार्थियों ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायतें दर्ज कराईं हैं। बीयू कुलसचिव ने संशोधन के बाद जल्द अंकसूची जारी करने और बीएड विद्यार्थियों की समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया।
रायगढ़ के पुराने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पुराने आरटीओ कार्यालय भवन की तीसरी मंजिल में शुक्रवार शाम भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और अंदर रखी कई पुरानी फाइलें व दस्तावेज जलकर खाक हो गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में 72,901 पद रिक्त हैं। कुल 3.38 लाख स्वीकृत पदों में 2.65 लाख पर शिक्षक कार्यरत हैं।
आरोपी बिना नंबर की बाइक से पीछा करते थे और सीसीटीवी कैमरों की नजर से बाहर निकलते ही वाहन रोककर कहते थे कि गाड़ी की किश्त बकाया है। रकम नहीं देने पर गाड़ी जब्त कराने की धमकी देते थे।
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मिथाइल अल्कोहल के प्रभाव को रोकने वाले एंटी डोट से गंभीर मरीजों का उपचार किया गया। 6 मरीज वेंटिलेटर से हटाए गए और करीब 15 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के पैरा तीरंदाज टोमन कुमार ने अहमदाबाद में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में स्वर्ण पदक जीता है। सीआरपीएफ के पूर्व जवान टोमन और श्याम सुंदर स्वामी की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में इराक के खिलाड़ियों को हराया। माओवादी अभियान में अपने पैर गंवाने वाले टोमन ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़े अभ्यास से यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना छतरपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को भेज दी है, ताकि वहां भी निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर में धरमजयगढ़ से आए एक ट्रक की हाइड्रोलिक मशीनरी में दुर्लभ 'उड़न सांप' छिपा हुआ मिला। चालक अनिल निषाद की सूचना पर पहुंची सरीसृप बचाव दल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। वन अधिकारियों के मार्गदर्शन में इस ग्लाइडिंग स्नेक को प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया है।