छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने के लिए संजीवनी एक्सप्रेस 108 एम्बुलेंस में एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध कराने का फैसला किया है। अब सांप काटने के पीड़ित को अस्पताल का इंतजार किए बिना एम्बुलेंस में ही ऑन-स्पॉट जीवन रक्षक इंजेक्शन मिल जाएगा, जिससे मरीजों की जान बचाना आसान होगा।from Nai Dunia Hindi News - Latest News https://ift.tt/NX87Sa4
भोपाल के रवींद्र भवन में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक विशेष सेवा सेतु शिविर लगेगा। यहां सोलर संयंत्र के पंजीयन, आवेदन और सब्सिडी से जुड़ी जानकारी मिलेगी।
कहीं महीनों से बोरिंग खराब है तो कहीं स्कूल के पास पानी की टंकी होने के बावजूद नल कनेक्शन नहीं दिया गया है। पानी की कमी से बच्चों को पीने के पानी के साथ मध्याह्न भोजन बनाने और बर्तन धोने में भी परेशानी हो रही है।
कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में सांसद ने ‘हम दो, हमारे पांच’ का नारा देते हुए हिंदू परिवारों से कम से कम पांच बच्चे पैदा करने का आह्वान किया।
ई-केवाईसी लंबित होने के कारण मध्यप्रदेश में करीब 35 लाख और राजधानी में एक लाख से अधिक घरेलू कनेक्शन ब्लॉक होने की बात सामने आई है।
दीपक ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदने से पहले अपने प्राइवेट पार्ट को काटा, लेकिन इसके पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
रायसेन के मुखर्जी नगर गेट के पास मप्र शासन लिखी लाल कार से उतरी महिला ने स्कूटी सवार छात्रा से कथित विवाद के बाद मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आया है।
बिलासपुर के कोनी स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के पास मंगलवार शाम एक लावारिस बोरे से आ रही तेज दुर्गंध के कारण मानव शव होने की अफवाह से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर कोनी थाना पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की टीम स्निफर डॉग के साथ मौके पर पहुंची।
शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र सराफा बाजार स्थित दिव्यांश ज्वेलर्स में शातिर महिला चोरों ने हाथ साफ करते हुए महज 17 सेकेंड के भीतर 1.30 लाख रुपये कीमत के सोने के टॉप्स चोरी कर लिए।
शिक्षक वर्ग 2 और 3 के पदों में वृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर पोस्टर और बैनर के साथ प्रदर्शन किया।
ट्यूब खोलते समय अचानक फेविक्विक उछलकर महिला आंख में जा गिरा। कुछ ही देर में आंख की पलकें आपस में चिपक गईं और तेज जलन होने लगी।
भोपाल के नए मास्टर प्लान का ड्राफ्ट सोमवार देर रात तक गजट नोटिफिकेशन के जरिए जारी होने की संभावना है। वर्ष 2005 के बाद करीब दो दशक से नए मास्टर प्लान का इंतजार है।
पति की अस्थियां लेकर जम्मू-कश्मीर से लौट रही एक महिला ट्रेन छूटने के कारण बिलासपुर में अपने तीन बच्चों से बिछड़ गई थी। बिलासपुर रेलवे के वाणिज्य विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए बैतूल में सुरक्षित बच्चों से मां का संपर्क कराया और उसे ट्रेन से सकुशल बच्चों के पास भेज दिया।
बुधवार को वकीलों ने कोर्ट चौराहे पर चक्काजाम किया। इसी दौरान पेशी के लिए भोपाल जिला न्यायालय पहुंचे शहडोल एसपी संजय अग्रवाल की कार के टायर कुछ वकीलों ने पंचर कर दिए।