Monday, October 1, 2018

दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन Google मना रहा 20वां Birthday, बनाया खास Doodle

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई महान ​हस्तियों के Birthday और विभिन्न त्यौहारों के जश्न पर Doodle बनाकर उसे खास बनाने वाले दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन Google का आज 20 वां Birthday है। Google ने अपने Birthday को भी कुछ इसी अंदाज में सेलीब्रेट किया है। Google ने इस Birthday को यादगार बनाने के लिए एक खास तरह का Doodle बनया है। इसमें 20 सालों की झलक दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि  पिछले दो दशकों में Google ने एक लंबा सफर तय किया है। इन सालों में Google ने कई बदलाव किए हैं, सुविधाओं को भी बढ़ाया है, लेकिन इस सब के बीच Google का Doodle बनाने का अंदाज आज तक नहीं बदला है। ये Doodle न सिर्फ अपनेपन का अहसास दिलाता है, बल्कि कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी देता है।

1.37 मिनट का Doodle Video
Google ने अपने Birthday के मौके पर एक 1.37 मिनट का Doodle Video भी अपलोड किया है। इसमें Google का 20 सालों का इतिहास दर्शाया गया है। वीडियो में बताया है कि Google के पास ढेर सारे सवालों का जवाब होता है। इस वीडियो की शुरुआत में Google को सर्च करते हुए बताया है कि Google क्या है? यहां कई सारी भाषाओं को दर्शाया गया है, जो हमें Google पर सर्च के दौरान नजर आती हैं। इस वीडियो में एक टीवी कपल को दिखाया गया है जो कि अपने मन में आए सवाल को Google के माध्यम से जानना चाहता है। इसमें रोजमर्रा की दिनचर्या में यूजर्स द्वारा पूछे जाने वाले विभिन्न सवालों को भी दिखाया है। जिसमें यूजर्स Google से पूछता है कि नाचूं कैसे?...इस Doodle Video के अंत में Google ने कई भाषाओं में धन्यवाद दिया है।

Google की शुरुआत 

  •  Google की शुरुआत 1996 में एक रिसर्च परियोजना के दौरान लैरी पेज व सर्गेई ब्रिन ने की। 
  •  लैरी पेज व सर्गेई ब्रिन ने शुरुआत में अपने सर्च इंजन का नाम “बैकरब” रखा था।
  • बाद में पेज और ब्रिन ने अपने सर्च इंजन का नाम गूगल (Google) रखा।
  •  Google के लिए उसका डोमेन नाम 15 सितंबर 1997 को पंजीकृत हुआ।
  •  4 सितम्बर 1998 को Google को एक निजी-आयोजित कम्पनी में निगमित किया गया।
  •  5 साल बाद 19 अगस्त 2004 में Google की पहली सार्वजनिक सेवाओं की शुरुआत हुई।

कई बार बदली जन्मदिन की तारीख

  •  4 सितंबर 1998 को बनी इस कंपनी ने अपनी सेवाओं की शुरुआत 2004 में की। ऐसे में इसकी बर्थडे डेट हमेशा बदलती रही।
  • कंपनी ने सबसे पहले सितंबर महीने की कई तारीखों को अपने जन्मदिन के तौर पर चुना। 
  •  जन्मदिन तारीख में 4 सितंबर, 7, 15 और 26 सितंबर भी शामिल है। 
  •  वर्ष 2005 में Google ने आधिकारिक तौर पर अपना जन्मदिन 27 सितंबर को मनाने की घोषणा की। 


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2xPRvzn

No comments: