डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi ने वर्ष 2018 में कई शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इनमें कम कीमत और लेटेस्ट फीचर्स वाले हैंडसेट भी शामिल है। वहीं कंपनी ने अपने कई Mi TV की रेंज भी पेश की, जिसका अच्छा रिस्पॉन्स कंपनी को मिला है। यदि आप भी Xiaomi के इन प्रोडक्ट्स को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए ठीक है। दरअसल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर कंपनी की I Love Mi Day सेल शुरू हो गई है। इस सेल में Xiaomi के पॉप्युलर स्मार्टफोन सहित अन्य प्रोडक्ट पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। Xiaomi की यह सेल 13 फरवरी तक चलेगी।
स्मार्टफोन पर डिस्काउंट ऑफर्स
Poco F1
कंपनी के 21,999 रुपए की कीमत वाले स्मार्टफोन Poco F1 पर 4,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस फोन के 6 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा, इसकी रियल प्राइज 24,999 है। यही नहीं इसके 30,999 रुपए की कीमत वाले 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट को भी 24,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।
Redmi Note 6 Pro
इस फोन के 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट पर 3,000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसके बाद इस हैंडसेट को 12,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। बता दें इसकी रियल प्राइज 15,999 रुपए है। वहीं 17,999 रुपए की कीमत वाले 6 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।
Redmi Y2
Redmi Y2 के 3 GB रैम और 32 GB स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपए में और 6 GB रैम/64 GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 1,000 रुपए का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जाएगा।
Redmi 6
Redmi 6 के 3 GB रैम और 32 GB स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, Redmi Note 5 Pro के 6 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट को 4,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ 12,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।
टीवी और अन्य एसेसरीज
इस सेल में Xiaomi के Mi TV पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में 43 इंच वाला Mi TV 4A Pro 22,999 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। जबकि 49 इंच वाला Mi TV 4A Pro टीवी 30,999 रुपए में उपलब्ध है। इसके अलावा 32 इंच वाला Mi LED स्मार्ट TV 4A सिर्फ 12,499 रुपए में मिल रहा है। वहीं 43 इंच वाला यही टेलिविजन 22,999 रुपए में उपलब्ध है। इस सेल में फिटनेस बैंड्स, Mi पावर बैंक और अन्य Mi एसेसरीज को भी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा।
from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2WWc9st
No comments:
Post a Comment