Sunday, May 12, 2019

Samsung Galaxy A9 (2018) और Galaxy A7 (2018) की कीमत में कटौती, जानें नई कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने भारत में Galaxy A9 (2018) और Galaxy A7 (2018) की कीमत कम कर दी है। दोनों स्मार्टफोन की नई कीमतों को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। वहीं मुंबई के एक रिटेलर ने भी कीमतों में कटौती की जानकारी दी है, इसका मतलब ये कि इन स्मार्टफोन्स को ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन रिटेलर्स से भी नई कीमतों पर खरीदा जा सकता है।  Galaxy A9  आपको बता दें कि चार कैमरे वाले Galaxy A9 (2018) की कीमत आखिरी बार अप्रैल में कम की गई थी। कंपनी की वेबसाइट में अपडेटेड लिस्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A9 (2018) की अब शुरुआती कीमत 28,990 रुपए की जगह 25,990 रुपए हो गई है। यह कीमत 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं इसके 8GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 31,990 रुपए की जगह 28,990 रुपए कर ​दी गई है। इस हैंडसेट को पिछले साल नवंबर में 36,990 रुपए की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। Galaxy A7   इसके अलावा Galaxy A7 (2018) की कीमत में अंतिम कटौती जनवरी में देखने को मिली थी। अब Samsung Galaxy A7 (2018) के 6GB रैम व 64GB वेरिएंट को 18,990 रुपए की जगह 15,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके 6GB + 128GB वेरिएंट को अब 22,990 रुपए की जगह 19,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल सितंबर में 23,990 रुपए में लॉन्च किया गया था।   [gallery]  

from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2E1iJWJ

No comments: