Saturday, June 19, 2021

माहेश्वरी समाज ने भगवान महेश का रूद्राभिषेक कर पौधारोपण किया

बुरहानपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जिला माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी पर्व पर शुक्रवार सुबह 8 बजे भगवान महेश का पूजन एवं रुद्राभिषेक विधि विधान से पंडित पवन तिवारी के सानिध्य में किया गया। जूम टीवी, यूट्यूब, फेसबुक पर सीधा प्रसारण हुआ। माहेश्वरी भवन इंदिरा कॉलोनी में समाज के कुछ सदस्यों द्वारा सुबह 10 बजे भगवान महेश की आरती की गई।

from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : ratlam https://ift.tt/3qd6qha

No comments: