Tuesday, August 3, 2021

महाराष्ट्र से अंबाड़ा पहुंचे 10 सदस्यीय जत्थे का किया स्वागत

नेपानगर। महाराष्ट्र से आए 10 सदस्यीय पैदल श्रद्धालुओं के जत्थे का अंबाड़ा में स्वागत किया गया। जत्था खंडवा दादाजी धूनीवाले के दर्शन के लिए पैदल रवाना होकर मंगलवार को ग्राम अंबाड़ा पहुंचा। सदस्यों ने बताया कि वह आठ दिन पहले महाराष्ट्र से निकले थे। अंबाड़ा के अशोक पाटिल ने श्रीफल से उनका सम्मान किया।

from Nai Dunia Hindi News - madhya-pradesh : khargone https://ift.tt/2VrTxV9

No comments: