Indore News: नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (ताई) से की गई मुलाकात पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। महापौर ने पटवारी की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे 'सदबुद्धि' का परिणाम बताया, लेकिन साथ ही उनके पुराने आचरण पर भी सवाल खड़े किए।from Nai Dunia Hindi News - Latest News https://ift.tt/1XhNbLU
राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर रायपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम ने 36 एक्टिवा चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत कुल 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मास्टर चाबी से वाहन चोरी कर उन्हें आसपास की पार्किंग में छिपाते और बाद में सस्ते दामों पर बेच देते थे।
बिलासपुर के कोनी स्थित रामायण नगर में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के बीए एलएलबी के छात्र आयुष यादव ने अपने हॉस्टल के कमरे में खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसा आयुष चीखते हुए कमरे से बाहर निकला, जिसे देख अन्य छात्र दंग रह गए। पुलिस को जांच में छात्र के मोबाइल से आत्मघाती कदम उठाने की लाइव रिकॉर्डिंग मिली है।
राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। थुआखेड़ा गांव के निवासी और नगर निगम ड्राइवर सुल्तान खान ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों का आरोप है कि नेहा चौरसिया और उसके परिजन उसे 'टीआई' बनकर धमका रहे थे और उससे अब तक 15 लाख रुपये वसूल चुके थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
MP News: मैहर जिले के टेगना ररिया टोला में गंभीर पेयजल संकट सामने आया है, जहां ग्रामीणों को गड्ढे और नाली में जमा दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जल जीवन मिशन के तहत गांव में नल कनेक्शन लगाए गए थे, लेकिन नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। हैंडपंप के लंबे समय से खराब पड़े होने से हालात और बिगड़ गए हैं।
MP news: मध्य प्रदेश के रतलाम शहर की अलकापुरी कालोनी में स्थित एक मकान से पुलिस ने देह व्यापार कराने के आरोप में एक दंपत्ति 48 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र कमल कुमार आडवानी व पत्नी 41 वर्षीय सविता आडवाणी को हिरासत में लेने के साथ ही मौके से एक 21 वर्षीय युवती को भी पकड़ा है।
ईरानी डेरे का सरगना राजू को क्राइम ब्रांच ने सूरत से गिरफ्तार किया है। आरोपी रहमान डकैत बनकर अपने साढू के पास छुपा हुआ था। गिरफ्तार आरोपी राजू 7 राज्यों में वांटेड है। वह दो दशक से विभिन्न शहरों में केंद्रीय एजेंसी का अधिकारी या फिर पुलिस अधिकारी बनकर व्यवसायियों से लूट और ठगी की वारदातें कर रहा था।
जशपुर जिला आरटीओ के घर चोरी का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। आरटीओ निकुंज की सगी भतीजी ने अपने प्रेमी से साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आईफोन के लालच में ये चोरी का सिलसिला शुरू हुआ, जो 1 करोड़ से ज्यादा बताया जा रहा है। वहीं अब आरटीओ के पास इतनी संपत्ति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
मध्य प्रदेश में शिक्षकों के लिए ऑनलाइन एटेंडेंस लगाना बड़ी समस्या बनी हुई है। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क नहीं होने के कारण शिक्षकों को उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कहीं पेड़ पर, तो कहीं स्कूल की छत पर चढ़ना पड़ रहा है। इससे स्कूल में पढ़ाई पर भी विपरित असर पड़त दिख रहा है।
इंदौर के प्रसिद्ध नमकीन उद्योग पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। लक्ष्मीबाई नगर स्थित नमकीन क्लस्टर में दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। भागीरथपुरा टंकी से जुड़े इस क्लस्टर में 25 जनवरी के आसपास नर्मदा जल की आपूर्ति रोक दी गई थी। कांग्रेस ने आशंका जताई है कि दूषित पानी से बने उत्पाद जनता के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं।
मध्य प्रदेश वन विभाग में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 28 अधिकारियों सहित राज्य वन सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान में कार्यरत 20 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में वन मुख्यालय, वृत्त कार्यालयों, टाइगर रिजर्व, कार्य आयोजना इकाइयों और वन बल मुख्यालय में पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।