खोवाल ने मौके पर दंपती का ध्यान भटकाने के लिए उनसे बाहर से बातचीत जारी रखी। इसी बीच पुलिस टीम को गुप्त रूप से दूसरे दरवाजे से अंदर घुसने का इशारा किया गया।from Nai Dunia Hindi News - Latest News https://ift.tt/ARE6WLn
खोवाल ने मौके पर दंपती का ध्यान भटकाने के लिए उनसे बाहर से बातचीत जारी रखी। इसी बीच पुलिस टीम को गुप्त रूप से दूसरे दरवाजे से अंदर घुसने का इशारा किया गया।
83 वर्षीय दाऊ गुरु भगवानदास रायकवार बीते 17 मार्च से लगातार अस्वस्थ थे। उनका इलाज सागर के बाद, स्थिति बिगड़ने पर 7 अप्रैल को एम्स भोपाल रेफर किया गया है। जहां वे वेंटिलेटर पर थे। उन्हें जनवरी महीने में ही केंद्र सरकार से पद्मश्री अवार्ड के लिए सम्मानित करने की घोषणा हुई थी।
मध्य प्रदेश में संगठन सृजन का काम लगभग पूरा होने के बाद अब कांग्रेस आगामी चुनावों की तैयारी में जुट गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 30 हजार परिवारों से संपर्क का बड़ा कार्यक्रम चलाया जाएगा।
अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग इसे संत की परंपरागत शैली या आशीर्वाद देने का अलग तरीका बता रहे हैं, जबकि अन्य लोग इसे सार्वजनिक मंच पर अनुचित और अस्वीकार्य व्यवहार मान रहे हैं।
घटना के बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए। घटना स्थल पर पहुंचते ही पुलिस ने पूरा जंगल खंगालते हुए आरोपितों की तलाश की पर आरोपित नहीं मिले।
इस नोटिस के साथ ही एक वीडियो भी दिया गया था। इस वीडियो में पिछले साल चार अप्रैल को कंपनी के ही एक कर्मचारी के साथ वह आपत्तिजनक स्थिति में दिखी थीं। यह पूरा फुटेज कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुआ था। उधर महिला ने वीडियो शेयर करने को लेकर इसकी शिकायत मिसरोद पुलिस से की थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर परिजनों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें वे अपनी गलती स्वीकारते और मामले को शांत करने की गुजारिश करते दिख रहे हैं। हालांकि, वे जिम्मेदारी रीवा अस्पताल पर डालने की कोशिश भी करते नजर आए।
इस मामले में पुलिस ने इंदौर क्राइम ब्रांच के एक आरक्षक को भी पकड़ा था, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। मामला संवेदनशील होने के चलते सबसे पहले आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) ने पूछताछ की थी,जिससे पता चल सके संदिग्ध कहीं देश विरोधी तत्वों के संपर्क में तो नहीं थे। अब इसे साइबर पुलिस को सौंप दिया गया है।
ट्रैक्टर ड्राइवर विनोद कोरी को दिमनी पुलिस ने अहमदाबाद जिले के पालडी थाना क्षेत्र के चंद्रनगर से पकड़ा है। वह हलवाई की दुकान पर नमकीन व मिठाइयां बना रहा था।