Tuesday, January 29, 2019

28 जनवरी से शुरू होगी Xiaomi Mi Days सेल, जानें किस फोन पर कितना डिस्काउंट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां नए साल में अपने हैंडसेट पर शानदार डिस्काउंट दे रही हैं। अब तक कई कंपनियों के स्मार्टफोन के दामों में कटौती की जा चुकी है। वहीं कई कंपनियों ने सेल के माध्यम से डिसकाउंट दिया है। हाल ही में चीनी कंपनी Xiaomi ने 'रिपब्लिक डे सेल' के दौरान अपने हैंडसेट को सस्ते दामों में उपलब्ध कराया था। एक बार फिर Xiaomi की 'Mi Days' सेल आयोजित होने वाली है। यह सेल फ्लिपकार्ट पर 28 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगी, जहां कंपनी अपने विभिन्न हैंडसेट पर 
बंपर डिस्काउंट देगी। 

Xiaomi Poco F1 
Mi Days सेल में पोको F1 पर 2000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें 6GB रैम व 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 1,000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। जिसके बाद यह फोन 18,999 रुपए में उपलब्ध होगा। वहीं 6GB रैम व 128GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरियंट 2,000 रुपए के डिस्काउंट के बाद 21,999 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा 8GB रैम व 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरियंट 25,999 रुपए में उपलब्ध होगा। 

Xiaomi Redmi Note 5 Pro 
कंपनी के पॉपुलर स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 5 Pro पर भी 2000 रुपए तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके 4GB रैम वाला वेरियंट 2,000 रुपए की छूट के बाद 10,999 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं 6GB रैम वालेा वेरिएंट 1,000 रुपए के डिस्काउंट के बाद 12,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा।

Xiaomi Redmi 6 
इस सेल में Redmi 6 पर 500 रुपए तक की छूट दी जाएगी। डिस्काउंट के बाद इसका 32GB वाला वेरियंट 7,499 रुपए और 64GB वाला वेरिएंट 8,499 रुपए में उपलब्ध होगा। 

Xiaomi Redmi Note 6 Pro 
इसके अलावा इस सेल में Redmi Note 6 Pro पर 1,000 रुपए तक डिस्काउंट दिया जाएगा। जिसके बाद इसका 4GB रैम व 64GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 12,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वहीं 6GB रैम व 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को भी 1,000 रुपए के डिस्काउंट के बाद 14,999 रुपए में उपलब्ध खरीदा जा सकेगा।  



from दैनिक भास्कर हिंदी http://bit.ly/2SfCQbY

No comments: